Vande Bharat Express: देश में इस दिन चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, 520 किलोमीटर की रहेगी दूरी
Vande Bharat Express: भारत के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब भारत सरकार ने फैसला लिया है कि आने वाले दिनों में एक और वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर उतारा जाए। ये ट्रेन हावड़ा से लेकर पुरी तक के बीच में चलने वाली है। वहीं इस ट्रेन की शुरूआत 15 मई को की जाएगी। वहीं एक समय में ये ट्रेन 520 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Janta Time, New Delhi देश को जल्द ही एक और वंदे भारत मिलने वाली है। यह वंदे भारत हावड़ा-पुरी के बीच चलेगी। यह देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। 15 मई 2023 से इसकी शुरुआत हो सकती है।
इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हरी झंडी दिखाकर हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Puri Vande Bharat Express) को रवाना कर सकते हैं। इसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पश्चिम बंगाल के लिए यह दूसरे ट्रेन होगी।
वहीं ओडिशा को पहली बार सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलेगी। पिछले दिनों हावड़ा से पुरी के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Howrah-Puri Vande Bharat Express) का परीक्षण भी किया गया था। परीक्षण के दौरान यह वंदे भारत खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा में सभी स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकी थी।
502 किलोमीटर की तय करेगी दूरी-
हावड़ा और पुरी के बीच चलने वाली ये सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 502 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह वंदे भारत इस दूरी को तय करने में करीब 6 घंटों का समय लेगी।
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में हावड़ा-पुरी के रूट पर वंदे भारत की दूसरी ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रायल रन में यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई थी। वंदे भारत छह घंटे के अंदर पुरी पहुंच गई थी।
क्या होगी टाइमिंग-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन 28 और 30 अप्रैल को किया गया था। जानकारी के मुताबिक, यह वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से पुरी के लिए रोजाना सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी।
इसके बाद यह वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.38 बजे खड़गपुर, 9.45 बजे भद्रक, 10.25 बजे जाजपुर केंदुझर रोड, 11 बजे कटक, 11.25 बजे भुवनेश्वर, 11.45 बजे खुर्दा रोड और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। यह पुरी से दोपहर 1.50 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी और रात 8.30 बजे तक हावड़ा पहुंचेगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजार-
हावड़ा से पुरी के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्वदेशी स्वचालित इस ट्रेन के सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे और स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे लगाए गए हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इस ट्रेन में 360 डिग्री घूमने वाली सीटें, एलईडी लाइट, ब्रेल लिपि में सीट हैंडल नंबर आदि कई विशेषताएं हैं।