Rolls Royce : भारत में इन 5 सेलेब्रिटीज के पास है रोल्स रॉयस कार, देखिये लिस्ट में कोन-कोन हैं शामिल

कुछ कारें सिर्फ ट्रांसपोर्टेशान का साधन नहीं होती बल्कि व्यक्ति का स्टेट्स सिंबल भी होती है और ऐसे में रोल्स रॉयस रखने वाली की एक अलग पहचान होती है। आज हम आपके लिए ऐसे 5 सेलेब्रिटीज की जानकारी लेकर आये हैं जो रोल्स रॉयस के मालिक है।
1. शाहरुख खान: वे बॉलीवुड के बादशाह है और उनके पास शानदार कारों का कलेक्शन है। शाहरुख खान के पास रोल्स रॉयस फैंटम ड्रापहेड कूपे है जिसका प्रोडक्शन 2016 से हो रहा है। यह अपने समय में भारत में बिकने वाली रोल्स रॉयस की सबसे महंगी कार थी।
रोल्स रॉयस फैंटम में 6.7-लीटर वी12 इंजन दिया गया है जो 460 बीएचपी का पॉवर व 720 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करता है। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो पीछे पहियों को पॉवर प्रदान करता है। उन्होंने हाल ही में एक और रोल्स रॉयस कार खरीदी है।
2. प्रियंका चोपड़ा: इस सुपरस्टार के पास रोल्स रॉयस घोस्ट है जो कि काले रंग में है और टॉप सिल्वर रंग में है। इसे 2010 में लाया गया था और इसका सबसे आकर्षक फीचर सुसाइड डोर दिया गया है जो पीछे में हिन्ज किये गये हैं।
रोल्स रॉयस घोस्ट में 6.7-लीटर वी12 इंजन दिया गया है जो कि बीएमडब्ल्यू से लिया गया है, यह इंजन 563 बीएचपी का पॉवर व 820 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है और इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
3. ऋतिक रोशन: बॉलीवुड के इस सुपरस्टार भी कारों के बड़े दीवानें है और इनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट सीरिज 2 कार है। वर्तमान में इस कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है। उन्होंने रोल्स रॉयस घोस्ट 2 कार 2016 में अपने बर्थडे के समय खरीदी थी।
रोल्स रॉयस घोस्ट 2 में 6.6-लीटर वी12 इंजन दिया गया है जो 563 बीएचपी का पॉवर व 780 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करता है। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो पीछे के पहियों में पॉवर भेजने का काम करता है।
4. विजय: साउथ के सुपरस्टार विजय को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनके पास भी एक शानदार रोल्स रॉयस कार है और इस कार को वह खुद ही चलाते कई बार देखें जा चुके हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू, ऑडी व मिनी कूपर जैसी कंपनियों की कारें है।
5. अजय देवगन: इस सुपरस्टार के पास रोल्स रॉयस की कलनिन कार है जिसे उन्होंने 2019 में खरीदा था। वर्तमान में यह देश में बिकने वाली सबसे महंगी एसयूवी है। इसकी कीमत 6।95 करोड़ रुपये है। इसमें 6.8-लीटर वी12 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है।
यह इंजन 560 बीएचपी का पॉवर व 850 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करती है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक दिया गया है और इसमें स्टैण्डर्ड रूप से 4 व्हील ड्राइव दिया गया है। इसमें आल व्हील स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो टर्निंग रेडियस को कम कर देता है।