Janta Time

Haryana : हरियाणा को 2 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, देशभर में खुलेंगे 50 नए मेडिकल कॉलेज; MBBS सीटों में होगा बंपर इजाफा

 | 
mbbs

Haryana News: मेडिकल लाइन में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। केन्द्र सरकार देशभर में 50 नए मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। इनमें सरकारी कालेजों की संख्या 30 और प्राइवेट की संख्या 20 होगी। हरियाणा के भी अंबाला और फरीदाबाद में नया मेडिकल कॉलेज खुलेगा, जिनमें 150-150 सीटें होंगी।


यहां खोलें जाएंगे कालेज

• आंध्र प्रदेश: इलुरू, मच्छलीपटनम, नंदयाल, राजामहेंद्रवर्मा, विजयनगरम में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इन सभी मेडिकल कॉलेज में MBBS की 150 सीटें होंगी।

• असम: कोकड़झाड़, नागांव, नालभरी में मेडिकल कॉलेज होंगे. इनमें 100-100 सीट्स होंगी.


• गुजरात: गांधीनगर में दो और अहमदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज होगा। इन तीनों ही मेडिकल कॉलेज में MBBS की 150 सीट्स होंगी।

• जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा और उधमपुर में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। जिसमें 100-100 सीटें होंगी।


• कर्नाटक: बेंगलुरु, चिकबल्लापुर, चित्रदुर्गा में मेडिकल कॉलेज होगा। चित्रदुर्गा- बेंगलुरु में 150-150 सीटें और चिकबल्लापुर में 50 सीटें होंगी।


• मध्यप्रदेश: सतना मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें होंगी।

• राजस्थान: करौली, बूंदी, अलवर, दौसा, हनुमानगढ़ में मेडिकल कॉलेज होंगे. इनमें 100 सीटें होंगी।

• महाराष्ट्र: अमरावती, रत्नागिरी, नवी मुंबई, परभानी में मेडिकल कॉलेज होंगे। जिनमें 100-100 सीटें होंगी।

• नागालैंड में एक मेडिकल कॉलेज खुलेगा जिसमें 100 सीटें होंगी।

• तमिलनाडु: विल्लकलमेडू, पीरामबालूर,चेन्नई में मेडिकल कॉलेज होंगे, जिनमें 150 सीटें होंगी।

• तेलंगाना: मेदचाल-मलकागिरी, वारंगल, भुपालपल्ली, कमरारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, आसिफाबाद, निर्मल, सिरसिला, विकाराबाद, हैदराबाद। सभी में 100-100 सीटें होंगी।

• उत्तर प्रदेश: मथुरा, जिसमें 150 सीटें होंगी।

• पश्चिम बंगाल: राजधानी कोलकाता, नादिया में एक- एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज होगा, जिनमें 150 सीटें होंगी।