महाराष्ट्र में आयोजित होगा 55वां निरंकारी समागम,वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे श्रद्धालु।

निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की अध्यक्षता में महाराष्ट्र का 55वां वार्षिक निरंकारी सन्त समागम दिनांक 11, 12 एवं 13 फरवरी, 2022 को वर्चुअल रूप में आयोजित किया जायेगा। जिसका आनंद विश्वभर के सभी श्रद्धालु भक्त, घर बैठे आनलाईन माध्यम द्वारा प्राप्त करेंगे। इस वर्ष महाराष्ट्र के संपूर्ण समागम का सीधा प्रसारण पहली बार निरंकारी मिशन की वेबसाईट पर सांय 05.00 बजे से रात्रि 09.30 बजे तक एवं साधना टी.वी. चैनल पर सांय 06.00 बजे से रात्रि 09.30 बजे प्रसारित किया जायेगा।
निरंकारी मिशन से मिली जानकारी के मुताबिक हर साल समागम के लिए एक विषय चुना जाता है और इस बार समागम का विषय ‘विश्वास, भक्ति, आनंन्द’ है। वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए समागम सेवाओं में संलग्न एवं सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों की कोविड जाँच भी कराई जा रही है। उनके लिए कोविड-19 के दो बार का टीकाकरण भी अनिवार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सेनेटाइजेशन एवं सोशल डिसटेंनसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
समागम का आरंभ 11 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) को सायं 05.00 बजे से किया जायेगा, जिसमें सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ‘मानवता के नाम अपना संदेश प्रेषित करेंगे। उसके पश्चात् समागम का आरम्भ होगा जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो से आये हुए प्रतिभागियों द्वारा अपने शुभ भावों को सत्गुरू के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा और तदोपरान्त रात्रि 09.00 से 09.30 बजे तक सत्गुरू माता जी के प्रवचन होंगे।इस समागम का दूसरे और तीसरे दिन का कार्यक्रम भी इसी तरह रहेगा।दूसरे दिन दोपहर को निरंकारी स्वयं सेवकों की रैली का आयोजन दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक किया।
निरंकारी समागम में बहुभाषीय कवि दरबार व प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहते हैं और इस बार सब कुछ वर्चुअल माध्यम द्वारा ही दिखाया जा रहा है। हालांकि कोरोना से पहले हुए समागमों में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।