Janta Time

Relationship : एक रिश्ते में टिक कर नहीं रह पाते इन राशियों के लोग

कहते हैं रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है। जब रिश्ता टूटता है तो किसी व्यक्ति को ज्यादा दुख पहुंचता है और कोई बड़ी आसानी से उससे उभर जाता है। तो आइए इसी के साथ जानते हैं कौन सी राशि के लोग एक रिश्ते में बंधकर रहना पसंद नहीं करते।

 | 
rashifal

Relationship : रिश्ते बहुत ही नाजुक होते हैं। रिश्तों में बंधे व्यक्ति का हर तरह से विकास होता है। हालांकि, रिश्ते निभाना हर किसी के बस में नहीं होता। कुछ लोग तो सभी रिश्ते ताउम्र तक बनाए रखते हैं लेकिन, कुछ लोगों के रिश्तों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है। हालांकि, कुछ लोग एक रिश्ते में ज्यादा दिन बंधकर रहना पसंद नहीं करते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जीवन में कई बार प्यार आता है और कुछ समय बाद ही वह उनके लिए मुसीबत बन जाता है।

मेष राशि : जल्द आ जाता है गुस्सा  इस राशि के लोग स्वभाव से थोड़ा गुस्से वाले होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं और किसी को कुछ भी कह देते हैं। हालांकि, ये लोग बहुत समझदार भी होते हैं। लेकिन, जब इन्हें ऐसा लगता है कि इनकी लव लाइफ लंबे समय से ठीक नहीं चल रही है तो ये उस रिश्ते से धीरे धीरे बाहर निकलने की कोशिश में लग जाते हैं।

वृश्चिक राशि : रिश्ते को संभालने की करते हैं कोशिश  इस राशि के लोगों की कोशिश होती है कि रिश्ते को खत्म करने से पहले उसे सुधारा जाए। लेकिन, जब इन्हें लगता है कि बात हाथ से निकल रही है तो ये लोग रिलेशनशिप खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगाते हैं और तुरंत रिश्ते से बाहर निकल जाते हैं। हालांकि, अपने पार्टनर को भूलने में इन्हें बहुत समय लग जाता है।

तुला राशि : पार्टनर से रखतें है कई उम्मीदें  इस राशि के लोगों को छोटी छोटी बातों का बुरा लग जाता है। इन लोगों को अपने पार्टनर से कई उम्मीदें होती हैं। इनका नेचर काफी इमोशनल होता है। अपने स्वभाव के कारण ही ये लोग किसी के साथ ज्यादा दिन तक रिलेशनशिप में नहीं रह पाते हैं। अगर चीजें इनके मन मुताबिक न हो तो ये लोग पार्टनर से अलग होने ही पसंद करते हैं।

कुंभ राशि : किसी एक साथ बंधना नहीं करते पसंद  इस राशि के लोगों को किसी एक साथ बंधना पसंद नहीं होता है। इस चक्कर में कई लोगों से प्यार कर बैठते हैं। इतना ही नहीं इनके ब्रेकअप भी जल्दी हो जाता है। इनके पार्टनर के साथ तभी निभ पाती है जब पार्टनर उन्हें पूरी आजादी देता है।