खाटू श्याम के भगतों के लिए खुशखबरी; अब हरियाणा से खाटू श्याम जी को जायेगी सीधी बस, ये रहे रूट और किराया

Haryana to Khattu Shyam Bus Service: खाटू श्याम जी के भक्त आज हर कोने में हैं। इनकी भक्ति में डूबे भक्त उनके मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। इसके लिए वे या तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं या अपने निजी वाहन से जाते हैं। खाटू श्याम जी की लोकप्रियता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है।
और यह तोहफा है हरियाणा रोडवेज की तरफ से बस सेवा। यह बस अब उनके मंदिर तक सीधे जाएगी।
इसका किराया 290 रुपये है और कुछ दिन पहले हिसार से वृंदावन के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू हुई थी।
यहां से आपको इस बस सेवा के बारे में बताते हैं। सोनीपत से भिवानी, भिवानी से श्रीखाटू श्याम जी तक के लिए बस खरखौदा, रोहतक, कलानौर, जुई, लोहारू, पिलानी, चिड़ावा, बागड़, झुंझुंनू, नवलगढ़, सीकर, पलसाना से जाती है। यहां से जाने का समय-
स्थान | समय |
---|---|
सोनीपत | सुबह 08:45 |
रोहतक | सुबह 10:30 |
भिवानी | दोपहर 12:30 |
लोहारू | दोपहर 02:00 |
पिलानी | दोपहर 02:30 |
झुंझुंनू | शाम 04:00 |
सीकर | शाम 06:00 |
खाटूश्यामजी | शाम 07:00 |
खाटू श्याम से वापसी समय
स्थान | समय |
---|---|
खाटूश्यामजी | सुबह 04:50 बजे |
सीकर | सुबह 05:45 बजे |
झुंझुंनू | सुबह 07:50 बजे |
पिलानी | सुबह 09:20 बजे |
लोहारू | सुबह 09:50 बजे |
भिवानी | दोपहर 12:20 बजे |
रोहतक | दोपहर 1:40 बजे |
सोनीपत | आगमन 3:00 बजे |