Janta Time

Vastu Plant: वास्‍तु के हिसाब से घर में लगाये ये पौधे, चंद दिनों में ही चमक जाएगी किस्मत

 | 
Vastu Plant

Vastu Plant good luck plant : घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और घरवाले हमेशा स्वस्थ रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगे पौधे आपकी किस्मत बदल सकते हैं? 
ये पौधे किस्मत को चमकाने के साथ-साथ बेहद शुभ माने जाते हैं जैसे ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार। इन शुभ पौधों को घर में लगाने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।
यहां कुछ ऐसे पौधे हैं जो शुभ माने जाते हैं:

तुलासी का पौधा
हिंदू संस्कृति में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है और यह लगभग हर घर में लगाया जाता है। तुलसी के पौधे को घर में रखना काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसकी पत्तियां ऑक्सीजन को आसपास की जगहों में फैलाने का काम करती है।

रबड़ का पौधा
रबड़ के पौधे (Rubber Plant) को घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रबड़ का पौधा आर्थिक समृद्धि, धन एवं बिजनेस में सफलता लाता है। रबड़ के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, नहीं तो यह दुर्भाग्य ला सकता है।

जेड प्‍लांट
जेड प्लांट (Jade Plant) भाग्य, समृद्धि लाने तथा विकास का प्रतीक माना जाता है। यह भी माना जाता है कि इससे मित्रता बढ़ती है। वास्तु के अनुसार जेड प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

पीपल का पेड़
पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। कहा जाता है कि नियमित रूप से पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और उसके नीचे दीपक जलाने पर सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं।

बांस का पौधा
वास्तु के अनुसार, बांस आपके घर में खुशी, सौभाग्य, प्रसिद्धि, शांति व धन लाता है। इसे घर या ऑफिस के डेस्क पर रखा जा सकता है और इसे उपहार में दिया जाने वाला एक शुभ पौधा भी माना जाता है।

शमी का पौधा

आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए घर में शमी का पौधा लगाएं और नियमित जल दें। माना जाता है कि नियमित रूप से शमी के पौधे को जल देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

लैवेंडर का पौधा
लैवेंडर की खुशबू बेहद आकर्षक होती है तथा यह तनाव को कम करने में मदद करता है। यह मन को शांति प्रदान करता है और तनाव को दूर करने में सहायता करता है। यह वास्तु पौधा सकारात्मकता लाता है और दिमाग को शांत करता है।

मनी प्‍लांट
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट लगाया जाता है। उस घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। धन का आगमन शुरू हो जाता है। हर समस्या की जड़ पैसा होता है, लेकिन अगर पैसा पास हो, तो लोगों की समस्या दूर हो जाती है। इसीलिए लोग अपने घर में मनी प्लांट लगाते हैं।

पियोनिया के फूल

पियोनिया के फूल एक सुंदर फूल वाला पौधा है। Peony Flower घरों और बगीचों में आकर्षक लगते हैं और आपके रिश्तों को बेहतर बनाते हैं। वास्तु में पॉजिटिविटी लाने के लिए इस पौधे को अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने का सुझाव दिया गया है। आप अपने जीवन में रोमांस बढ़ाने और भाग्य के लिए अपने साथी को Peony Flower उपहार में दे सकते हैं।

केले के पौधे (Banana Plant) को घर में लगाने हेतु सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि यह पवित्र होता है तथा इसकी पूजा भी की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, केले का पौधा घर के वास्तु के लिए अच्छा है क्योंकि इसे भगवान विष्णु का प्रतीक कहा जाता है।