Janta Time

होमगार्ड ने जज पर तानी राइफल,कहा तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं।

होमगार्ड जज के पास आया और आ कर बोला कि मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं,इतने में उसने राइफल ही जज पर तान दी।
 | 
Home guard
होमगार्ड ने जज को दिखाए तेवर 
जज पर तान दी राइफल 
कहा तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं

बिहार के खगडिय़ा में  एक अजिबो-गरीब मामला सामने आया।जिसमें एक होमगार्ड ने जज पर ही राइफल तान दी। इतना ही नहीं आरोप है कि होमगार्ड ने न्‍यायाधीश को अमर्यादित शब्‍द भी कहे। इस बारे में एक शिकायत दर्ज कर ली गई है। इस विवाद के दौरान होमगार्ड घायल भी हो गया।

जानकारी के अनुसार, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पर एक होमगार्ड ने मंगलवार सुबह को राइफल तान दी। घटना न्यायाधीश के आवास की ही है। इसे लेकर प्रधान न्यायाधीश राजकुमार की शिकायत पर होमगार्ड बीरेंद्र सिंह पर मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया है।

दर्ज केस में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि सुबह  वे सैर पर निकले। लगभग 06.15 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि आवास का गेट खुला है और गेट ड्यूटी पर कोई संतरी नहीं है।संतरी बीरेंद्र सिंह को जब कहा गया तो उसने कहा कि उसकी वहां पर ड्यूटी नहीं है। उससे जब आवास की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया तो उसने जवाब दिया कि तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं। विरोध जताने पर होमगार्ड ने जज के सीने में राइफल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रधान न्यायाधीश द्वारा पुलिस बुला ली गई। पुलिस अपने साथ होमगार्ड को ले गई।

 वही होमगार्ड की स्थिति नाजुक देखकर मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया। होमगार्ड की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अब तक यह बात साफ नहीं हो पाई  है कि होमगार्ड जख्मी कैसे हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि वो दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आगे कार्यवाही को अंजाम देगी।