सोनाली फोगाट के परिवार से मिलेंगे CM केजरीवाल और CM भगवंत मान
भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के बाद अब इस मामले पर जमकर सियासत हो रही है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोनाली फोगाट के घर जाएंगे। जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल बुधवार से हरियाणा के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह हिसार दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल आदमपुर विधानसभा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे
Sep 6, 2022, 15:57 IST
| follow Us
On

हरियाणा की मशहूर टिकटॉक स्टार और भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के बाद अब इस मामले पर जमकर सियासत हो रही है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोनाली फोगाट के घर जाएंगे। दिल्ली और पंजाब के सीएम बुधवार को सोनाली फोगाट के घर शोक जताने पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल का बुधवार से हरियाणा के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह हिसार दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल आदमपुर विधानसभा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि सोनाली फोगाट ने आदमपुर से ही चुनाव लड़ा था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुरे देश में अलग अलग राज्यों के दौरे पर रहेंगे| चुनाओ को ध्यान में रखते हुए। इसी दौरान उनका हरियाणा का दौरा भी रहेगा।