Janta Time

Jind: रोड़वेज़ फ्लाइंग को चकमा दे रहे थे जींद के शरीफ बालक,जानें पूरी कहानी

 Jind: हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) विभाग को चुना लगा रहे दो व्हाट‍्सएप ग्रुपों को फ्लाइंग (flying) टीम ने पकड़ा है। इन ग्रुपों से 500 से ज्यादा छात्र जुड़े हुए हैं। जांच में सामने आया है कि एक ग्रुप का नाम जींद टू नरवाना (Jind to Narwana) तथा दूसरे ग्रुप का नाम कति ए शरीफ बालक है। अब फ्लाइंग टीम ग्रुप एडमिन (group admin) के बारे में पता करेगी और इन ग्रुप में जुड़े सदस्यों के बारे में पता लगाया जाएगा

 | 
Jinds boys were dodging the roadways flying

 

Jind: हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) विभाग को चुना लगा रहे दो व्हाट‍्सएप ग्रुपों को फ्लाइंग (flying) टीम ने पकड़ा है। इन ग्रुपों से 500 से ज्यादा छात्र जुड़े हुए हैं। जांच में सामने आया है कि एक ग्रुप का नाम जींद टू नरवाना (Jind to Narwana) तथा दूसरे ग्रुप का नाम कति ए शरीफ बालक है। अब फ्लाइंग टीम ग्रुप एडमिन (group admin) के बारे में पता करेगी और इन ग्रुप में जुड़े सदस्यों के बारे में पता लगाया जाएगा। जिससे फ्लाइंग टीम की जानकारी शेयर करने वाले विद्यार्थियों पर नजर बनाई जा सकेगी।

सुबह कैथल डिपो की एक बस जो जींद की ओर आ रही थी तो फ्लाइंग टीम ने बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए शामदों गांव के पास बस को रुकवा लिया। इस दौरान फ्लाइंग टीम यात्रियों से टिकट की जांच कर रही थी तो दो विद्यार्थी व्हाट्सअप ग्रुप पर विद्यार्थियों को फ्लाइंग टीम की अपडेट दे रहे थे। फ्लाइंग टीम ने दोनों विद्यार्थियों को काबू कर लिया। इसके बाद बिना टिकट यात्रियों पर पकड़ बनाने के लिए फ्लाइंग टीम ने सुबह साढ़े नौ बजे एक अन्य बस को झांझ गांव के पास रुकवा लिया। जिसमें दो अन्य विद्यार्थी व्हाट्सअप ग्रुप में फ्लाइंग टीम की अपडेट दे रहे थे। फ्लाइंग टीम विद्यार्थियों को पकड़ कर नए बस स्टैंड पर स्थित वर्कशॉप में ले गई जिसके बाद टीम ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया

यह विद्यार्थी ग्रुप में समय-समय पर फ्लाइंग टीम की जानकारी शेयर करते रहते हैं जिससे बिना टिकट यात्री पकड़े नहीं जाते ।