Weather Update: हरियाणा में करवट लेगा मौसम,जानें किस जिले में हो सकती है बारिश
Haryana Weather : हरियाणा, एनसीआर दिल्ली (NCR Delhi) में अधिकतर स्थानों पर एक दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर देखने को मिला, जिसके कारण सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही व प्री मानसून (pre monsoon ) गतिविधियां देखने को मिली। जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है और सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से तापमान (Temperature) बढ़ोतरी देखने को मिलेगी

Haryana Weather : हरियाणा, एनसीआर दिल्ली (NCR Delhi) में अधिकतर स्थानों पर एक दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर देखने को मिला, जिसके कारण सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही व प्री मानसून (pre monsoon ) गतिविधियां देखने को मिली। जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है और सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से तापमान (Temperature) बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, एनसीआर दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई
आज से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली से हट जाएगा। जिससे मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाओं का जोर हो जाएगा। जिसके चलते सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी होगी और तापमान एक बार फिर से 45.0 से 46.0 तक पहुंचने की संभावना बन रही है। बुधवार को हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री से 41.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।