Haryana: सिरसा के दोनों फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज,ओढा रैली में मिली 575 करोड़ की सौगात
Manohar Lal Announcement: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल (Manohar Lal)ने ओढ़ा में आयोजित प्रगति रैली के दौरान सिरसा (SIRSA) जिला को 575 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ओढ़ा रैली (Odha Raily) में संबोधित करते हुए कहा कि विधायक चाहे उनकी पार्टी का हो या विपक्ष का, लेकिन उन्होंने पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया है। हरियाणा की पूरी जनता को अपना परिवार मानते हुए, हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना को लेकर कार्य किया है।

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल (Manohar Lal)ने ओढ़ा में आयोजित प्रगति रैली के दौरान सिरसा (SIRSA) जिला को 575 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ओढ़ा रैली (Odha Raily) में संबोधित करते हुए कहा कि विधायक चाहे उनकी पार्टी का हो या विपक्ष का, लेकिन उन्होंने पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया है। हरियाणा की पूरी जनता को अपना परिवार मानते हुए, हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना को लेकर कार्य किया है।
सिरसा जिले के लिए विशेष योजनाएं
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सिरसा जिले के लिए स्वास्थ्य विभाग की साढ़े 13 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा सिरसा में 88 करोड़ रुपये की लागत से 77 सड़कों को बनाया जाएगा। उन्होंने स्कूलों की 12 से 13 मागों को पूरा करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सिरसा के वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 34 करोड़ रुपये, ममनखेड़ा में खेल स्टेडियम के लिए 2 करोड़, ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 226 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सिरसा जिले की दो फाटक पर आरओबी या आरयूबी बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विकास के सभी काम पूरे होंगे, जो भी मांग आएगी, उसे पूरा किया जाएगा। पैसे की कोई कमी नहीं है
बनवाला में बनेगा खेल उद्योग कलस्टर
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि रोजगार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक कलस्टर बनाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए पदमा स्कीम को शुरू किया है। 50 से 100 एकड़ के कलस्टर होंगे। सिरसा जिले में भी 6 कलस्टर बनाने की योजना है। वहीं सिरसा जिले के बनवाला गांव की सवा सौ एकड़ जमीन का भी सरकार उपयोग करेगी। इस जमीन को खेल या इंडस्ट्री के लिए उपयोग किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्रगति रैली में गांव ओढां से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कांग्रेस से पूर्व प्रदेश महासचिव टेकचंद को पटका पहना कर बीजेपी ज्वाइन करवाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, पंजाब के वरिष्ठï बीजेपी नेता सुनील जाखड़, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, गोविंद कांडा, रेणू शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह के पुत्र गगनदीप, मनीष सिंगला, अमन चोपड़ा, राम चंद्र कंबोज, शीशपाल कंबोज, रतनलाल बामणिया आदि ने भी संबोधित किया।