Janta Time

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चौपट क्षेत्र के छोटे से गांव गुसाईंआना के लड़के सुरेंद्र गर्ग से की फोन पर बात, जानिए क्या बोले?

 | 
Sirsa News, Sirsa News Today, Sirsa News in Hindi, सिरसा समाचार, सिरसा न्यूज़,  The Chief Minister spoke to Surendra Garg of Gusaiana village on the phoneChief Minister sirsa news

Janta Time, Nathusari Chopta (Sirsa): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव गुसाईंआना के सुरेंद्र गर्ग से फोन पर बात करते हुए उनके हाल-चाल पूछे। शुक्रवार रात्रि को साढ़े 9 बजे मुख्यमंत्री ने अचानक सुरेंद्र गर्ग को फोन किया था। सुरेंद्र गर्ग ने गांव में जिम और पुस्तकालय में पुस्तकों के मुद्दे की शिकायत की थी।

मुख्यमंत्री ने सुरेंद्र से बात करके बताया कि पुस्तकालय में जल्द ही पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी। इसके अलावा, जिम की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये की राशि भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव गुसाईंआना के सुरेंद्र से तीन मिनट तक बातचीत की। उन्होंने सुरेंद्र से गांव और उसके लोगों के हाल-चाल पूछे। हरियाणा सीएम जानना चाहते थे कि सुरेंद्र किस नेता को जानते हैं। सुरेंद्र ने बताया कि सिरसा के विधायक गोपाल कांडा को जानते है।

मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि गोपाल कांडा को उनकी ओर से नमस्ते कहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा, "ठीक है सुरेंद्र, हमेशा खुश रहो।" सुरेंद्र ने बताया कि वह एएमआईएमएस विश्वविद्यालय मुंबई से एमबीए कर रहे हैं और वह मुख्यमंत्री से की गई बातचीत के पल कभी नहीं भूलेंगे।