Haryana Weather: हरियाणा में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जगह वर्षा के साथ गिरे ओले

Haryana Weather News: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को मौसम में बदलाव हुआ और कई जिलाें में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके चलते रोहतक का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया, मगर बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा है। वीरवार को भी अभी वर्षा का अनुमान है। प्रदेश में सिरसा का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 43 डिग्री दर्ज किया गया।
वर्षा के चलते मौसम हुआ ठंडा
मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से 18 मई तक मौसम में परिवर्तन की संभावना व्यक्त की थी। बुधवार सुबह से ही मौसम में परिवर्तन रहा।
सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी रही। लेकिन दोपहर के बाद रोहतक में ओलावृष्टि हुई। इसी प्रकार सोनीपत, भिवानी सहित अनेक जिलों में वर्षा हुई। वर्षा के चलते मौसम भी उन क्षेत्र में ठंडा हुआ है।
18 मई के फिर से चलेंगी पश्चिमी हवाएं
वैज्ञानिकों के अनुसार 18 मई को भी मौसम में बदलाव के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के डा. मदन खीचड़ ने बताया कि वायु में जो धूल उड़ रही थी इस वर्षा से वह बैठ जाएगी। 18 मई के फिर से पश्चिमी हवाएं चलेंगी।
- सिरसा 43 28
- हिसार 42.5 25
- अंबाला 40.5 22
- भिवानी 40.5 26
- गुरुग्राम 41 26.2
- करनाल 40.7 23.4
- कुरुक्षेत्र 41.1 26.7
- नारनौल 40.2 25.5
- रोहतक 36 25
दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में लोगों को गर्मी और धूल के गुबार से राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट्स में इसकी जानकारी दी है।
आईएमडी के अपडेट्स से पहले ही दिल्ली-एनसीआर के आसमामनों में बादल छा गए हैं। वहीं, ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।
मौसम विभाग ने कहा, ”अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद (यूपी) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।”