Janta Time

MooseWala Muder: CM भगवंत मान पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के घर, विरोध प्रदर्शन के बीच मुश्किल से पहुंचे सके घर तक

CM भगवंत मान के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। पंजाब के सीएम भगवंत मान सिद्धू के गांव पहुंचे तो लोगों ने वहां प्रदर्शन करना शुरू कर दी। भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई और बड़ी मुश्किल से भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के घर तक पहुंच सके।

 | 
sidhu moosewala and cm bhagwant maan

Sidhu moosewala murder :  सिद्धू मूसेवाला ( sidhu moosewala )  की हत्या के बाद पंजाब की सियासत गर्म हो गई है। लोगों में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। घटना के बाद मूसेवाला के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के वरिष्ठ नेता पहुंचे लेकिन AAP  के  नेता  भगवंत मान के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant maan)  सिद्धू के गांव पहुंचे तो लोगों ने वहां प्रदर्शन करना शुरू कर दी। भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई और बड़ी मुश्किल से भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के घर तक पहुंच सके।

सिद्धू मूसेवाला के परिवार को पंजाब पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है इसलिए पिता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनके बेटे की हत्या में केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। सिद्धू मूस वाला सिर्फ एक गायक ही नहीं बल्कि एक सक्रिय कांग्रेसी थे जो पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में खड़े हुए थे। इसलिए उसकी हत्या के मामले में कई साजिश की आशंका जताई जा रही है।

आपको बता दे की आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे थे जिन्हें विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। उसके कुछ देर बाद भगवंत मान पहुंचे तो लोगों ने विरोध किया। गांववालों का कहना था कि एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली गई थी। भगवंत मान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। उन्होंने कहा कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा वापस नहीं ली जाती तो यह घटना न होती।