पंजाब CM का कार कलेक्शन : शेवरले की सेडान और टोयोटा की दो SUV, 22.47 लाख रुपए का कार लोन अभी भी बकाया
भगवंत मान के पास है शानदार गाड़ियों का कलेक्शन जानिए, गाड़ियों के बारे में पूरी डिटेल

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास शेवरले की सेडान और टोयोटा की दो SUV जैसी गाड़ियों का कलेक्शन है आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है
भगवंत मान की पहली कार शेवरले क्रूज
भगवंत के पास तीन कार हैं। इनमें पहली है शेवरले क्रूज। ये लग्जरी सेडान है। हालांकि, अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना कारोबार बंद कर दिया है। यानी ये कार भी यहां नहीं मिलेगी। इस कार की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है। इसके डायमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 4597mm, चौड़ाई 1788mm और ऊंचाई 1477mm है। गाड़ी का व्हीलबेस 2685mm है। 2018 में हुए क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
भगवंत मान की दूसरी कार टोयोटा फॉर्च्यूनर
भगवंत की दूसरी कार है टोयोटा फॉर्च्यूनर। उनके पास इस लग्जरी SUV की दो यूनिट हैं। फॉर्च्यूनर ऐसी SUV है जिसमें देश की कई मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सफर करते हैं। भारतीय बाजार में मिलने वाली फुल साइज SUV में ये सबसे सुरक्षित कार भी है। एशियन NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है
22.47 लाख रुपए का कार लोन बकाया
भगवंत ने दो टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV की कीमत 27 लाख रुपए और एक शेवरले क्रूज की कीमत 3 लाख रुपए बताई है। पंजाब की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते समय उन्होंने 48.10 लाख रुपए की चल संपत्ति के बारे में बताया था। एफिडेविट के अनुसार, मान पर 22.47 लाख रुपए का कार लोन बकाया है। उनके ऊपर 7.87 लाख रुपए का सरकारी बकाया है।