Janta Time

UP में बनेंगे पिंक टॉयलेट, बीजेपी पूरा कर रही वादा

थानों में भी बनेंगे पिंक टॉयलेट

 | 
pink toilet
भाजपा ने संकल्प पत्र में किया था वादा
7 दिनों में मांगा गया बनवाने का प्रस्ताव
गाजियाबाद में बना था पहला पिंक टॉयलेट
 

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी किए लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 पर काम शुरू कर दिया है। एक हजार करोड़ रुपए से पिंक टॉयलेट बनाने का वादा किया गया था। योगी सरकार दोबारा सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं से पिंक टॉयलेट बनवाने का प्रस्ताव 7 दिन में मांगा गया है। सभी सार्वजनिक जगहों पर एक पिंक टॉयलेट अनिवार्य किया गया है।सार्वजनिक जगहों पर कई बार महिलाओं को खुले में ही टॉयलेट करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में उनको काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। इसके अलावा कई बार रात के अंधेरे में महिलाओं को टॉयलेट करने में असुरक्षा महसूस होती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। मिशन शक्ति और सेफ सिटी योजना के तहत भी पिंक टॉयलेट को शामिल किया गया था।

SBM (स्वच्छ भारत मिशन)-2.0 के तहत कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में पिंक टॉयलेट बनाए गए थे। इन पर 500 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की गई थी। राज्य मिशन निदेशक अमित सिंह बंसल के मुताबिक, सार्वजनिक जगहों, मार्केट, बस अड्‌डे, रेलवे स्टेशन, महिला स्कूल और कॉलेज या उन रास्तों पर जहां महिलाओं का आवागमन अधिक है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां पिंक टॉयलेट जरूर बनाए जाएंगे।योगी सरकार के पहले कार्यकाल की तरह इस बार भी थानों में पिंक टॉयलेट जहां छूट गए हैं, वहां बनाए जाएंगे। इसमें सेनेटरी नैपकिन से लेकर बच्चों को दूध पिलाने के लिए फीडिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। हर एक पिंक टॉयलेट में चेजिंग रूम भी बनाया जाएगा। वहीं, हर एक पिंक टॉयलेट की जीआईएस मैपिंग भी कराई जाएगी। इससे पिंक टॉयलेट को ऑनलाइन भी सर्च किया जा सके।