Janta Time

Weather in Haryana: हरियाणा में मौसम हुआ सुहावना, तेज हवाओं के 22 अप्रैल तक साथ बारिश

 | 
Weather in Haryana

Weather in Haryana: हरियाणा के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम कुछ समय के लिए सही हुआ है। तेज हवा के साथ आई बारिश ने तपती जमीन को ठंडा कर दिया है। प्रदेश के कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई है।

विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

इसके असर से मंगलवार रात को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व महेंद्रगढ़ में धूल भरी तेज हवाओं के साथ बिखराव वाली बूंदाबांदी हुई। बुधवार सुबह वातावरण में धूल का गुबार छाया रहा।

सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रहीं। दोपहर बाद चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम आदि जिलों में हल्की बिखराव वाली हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चलीं
पश्चिमी विक्षोभ का असर 22 अप्रैल तक जारी रहेगा। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला इसका अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन क्षेत्रों में तेज गति से हवाएं चलने, मध्यम श्रेणी की बारिश और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।