2023 का साल कैसा रहेगा आपके लिए

Rashifal 2023, वार्षिक राशिफल 2023 की गणना वैदिक ज्योतिष से करने पर मालूम होता है कि इस साल दुनिया भर में कई विचित्र और हैरान करने वाली घटनाएं घटित होंगी। इस साल के आरंभ में शनि राशि परिवर्तन करेंगे और मध्य में गुरु का राशि परिवर्तन होगा। जबकि इस साल राहु केतु अंतिम तिमाही में राशि परिवर्तन करके सभी राशियों की लाइफ में उतार-चढाव बनाए रखेंगे। आइए पंचांग और वैदिक ज्योतिष की गणना से जानें 2023 का राशिफल।
मेष राशि पर 2023 में राहु और शनि के गोचर का प्रभाव रहेगा जो कामकाज में इन्हें कठिनाई देगा। कई काम इनके प्रभावित होते रहेंगे और अटक-अटक कर पूरे होंगे। आपको धैर्य और साहस के साथ काम को पूरा करने पर ध्यान देना होगा सफलता तभी कदम चूमेगी। इतना ही नहीं घरेलू उलझनों को भी सुलझाने में आपको परेशानी होगी। हालांकि, सूर्य का आपकी राशि में उच्च स्थान पर आना अप्रैल से मई के बीच आपको अच्छा धन लाभ दिला सकता है। हालांकि, आपके खर्चे भी इस दौरान अधिक रहेंगे। अक्टूबर में राहु के आपकी राशि से निकल जाने से आपकी स्थितियों में सुधार आएगा। और साल की अंतिम तिमाही मेंआप राहत की सांस लेंगे।
वृषभ वृषभ राशि के लोगों को साल 2023 में किसी दूसरे के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही अपवने गुस्से पर भी थोड़ा काबू रखना चाहिए नहीं तो घर-बाहर दोनों ही जगह आपको कठिन स्थितियों का सामना करना होगा। फरवरी और मार्च का महीना आपके लिए शुभ रहेगा। राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपको लाभ और उन्नति प्रदान करेगा। जबकि साल की अंतिम तिमाही में आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए, आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जुलाई से सितंबर के बीच इस साल आपको सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। बीपी, आंखों से संबंधित परेशानी महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए साल मिलाजुला रहेगा। फरवरी, मार्च में कई जातकों के विवाह की बात भी आगे बढ सकती है।
मिथुन मिथुन राशि वालों पर ग्रह गोचर का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। इस साल आपकी आय के साधन बनते रहेंगे। लेकिन, जनवरी 17 तक शनि की ढैय्या का प्रभाव रहने से क्रोध और उत्तेजना से बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। फरवरी और मार्च में अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान बुध के अस्त होने से आपको शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। साथ ही आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामालों में अक्टूबर का महीना आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। इस महीने में आपकी कमाई भी अच्छी रहेगी। कुल मिलकर साल आपका संतोषजनक रहेगा।
कर्क कर्क राशि के लिए वैदिक ज्योतिष की गणना बताती है कि, इस साल आपकी राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव 17 जनवरी से पड़ने वाला है। शनि ढैय्या के प्रभाव के चलते आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको आर्थिक उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अप्रैल के बाद आपकी राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि रहेगी जिसके कारण आपको कार्य में सफलता मिलती रहेगी। शनि की ढैय्या बावजूद भी आप राहत की सांस ले पाएंगे। मंगल के प्रभाव के चलते आप में गुस्सा, तनाव अधिक रहेगा। जिस पर आपको काबू रखने की जरूरत है।
सिंह सिंह राशि के लिए वैदिक ज्योतिष की गणना बताती है कि साल 2023 सिंह राशि पर शनि की दृष्टि होने से इस साल बनते कार्यों में देरी होगी। इस साल मंगल की दृष्टि रहने से आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। साथ ही अपने क्रोध पर भी आपको इस साल काबू रखना होगा नहीं तो आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ेगा।। इस साल अपने पिता और अपनी सेहत का ख्याल विशेष रूप से रखना होगा। इस साल आपकी राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि पड़ने से शुभ कार्यों के संयोग बनेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढता आएगी। संतान सुख का भी संयोग बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
कन्या कन्या राशि के लिए 2023 वैदिक ज्योतिष के अनुसार मिलाजुला रहने वाला है। इस साल आपकी राशि पर गुरु की सप्तम दृष्टि रहने से आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सगयोगियों और संबंधियों से रिश्ते बेहतर होंगे। अविवाहित जातकों के विवाह का संयोग बनेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि, मार्च से जून तक बुध के अष्टम स्थान में रहने के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके नजदीकी लोग भी आपके साथ परायों जैसा व्यवहार करेंगे। इस दौरान आपको मानसिक तनाव और धन हानि भी हो सकती है।
तुला तुला राशि के लिए साल 2023 कुल मिलाकर आनंददायक रहेगा। वैदिक ज्योतिष की गणना बताती है कि 2023 में तुला राशि के जातक शनि की ढैय्या से मुक्ति पाकर आनंदित होंगे। जनवरी के मध्य तक शनि के विपरीत प्रभाव की वजह से थोड़ी परेशानी रहेगी, स्वास्थ भी नरम गरण रहेगा। लेकिन मार्च से अप्रैल के महीने में आपक जलावा बना रहेगा। इस समय आपको अचानक धन लाभ और उन्नति के मौके मिलेंगे। समाज और परिवार में आपको सम्मान मिलेगा। किसी शुभ कार्य से यात्रा का संयोग भी इस समय बन सकता है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि, साल के अंत में गुरु की प्रतिकूलता की वजह से आपको कुछ कठिनाई हो सकती है। इस समय अधिक तैलीय मसालेदार खान-पान से बचें और शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही से बचें।
वृश्चिक वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं साल 2023 में 17 जनवरी से लेकर साल के अंत तक आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस दौरान आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष का सामना करना होगा। लेकिन साल के मध्य से गुरु की शुभ स्थिति के चलते आपके संबंध उच्चाधिकारियों के साथ बनेंगे। और आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का लाभ भी मिलेगा। मानसिक तनाव तो बना रहेगा लेकिन बीच-बीच में सफलता से होठों में मुस्कान भी खिलेगी। स्वास्थ्य इस साल धूप-छांव से परेशान कर सकता है इसलिए सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवही से आपको बचना चाहिए।
धनु वैदिक ज्योतिष की गणना बताती है कि इस साल धनु राशिवालों की शनि का साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। इस साल आपके द्वादश भाव में शनि की दृष्टि रहने से आय कम और खर्च अधिक हो सकते हैं। हालांकि, गुरु के चतुर्थ भाव में रहने के कारण आपको भूमि, वाहन आदि सुख प्राप्त होंगे। अप्रैल से लेकर साल के अंत तक आपके बिगड़े काम बनेंगे। इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं कामयाब हो जाएंगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल ठीक रहेगा लेकिन बीच-बीच में कहासुनी भी होती रहेगी, लेकिन आपको संयम से स्थिति को संभालना होगा। कुछ पारिवारिक मुद्दे ऐसे उभरकर आएंगे जिनमें अचानक से आपको धन खर्च करना होगा।
मकर वैदिक ज्योतिष की गणना बताती है कि साल 2023 में मकर राशि वाले साढेसाती के अंतिम चरण के प्रभाव में रहेंगे।आपकी राशि से राहु चौथे स्थान में रहेंगे ऐसे में आपको भागदौड़ काफी करनी पड़ेगी और आपके खर्च भी अधिक बढ़ने वाले हैं। सूर्य और शनि के योग होने से जनवरी फरवरी के बीच सगे-संबंधियों और मित्रों से कहासुनी हो सकती है। मई जून के बीच आपका क्रोध आसमान छूता दिखेगा। इस समय चोट लगने की आशंका है तो अपना ध्यान रखिएगा। जून जुलाई में संघर्ष अधिक रहेगा लेकिन कमाई भी बनी रहेगी। साल की अंतिम तिमाही आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहने वाली है।
कुंभ कुंभ राशिफल 2023 के बारे में वैदिक ज्योतिष की गणना बताती है कि, इस साल शनि आपकी राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस साल आपकी साढेसाती का दूसरा चरण आरंभ होगा। शनि की साढ़ेसाती के इस चरण के कारण आपको काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस दौरान आपके खर्च भी अधिक रह सकते हैं। इन सबके बावजूद भी आप व्यवसाय में नई योजनाएं बनाएंगे। इस साल घर गृहस्थी के मामले में भी आप उलझते नजर आएंगे। कुछ रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि मेहनत करके आप कामयाबी का मीठ फल भी पा सकेंगे।
मीन मीन राशि वालों के लिए वैदिक ज्योतिष की गणना बताती है कि, 17 जनवरी 2023 के बाद से आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। शनि की साढ़ेसाती के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस समय आय में कमी रहेगी और आपके खर्च अधिक रहेंगे। गुरु और राहु के योग के चलते आपको अपने किसी निकट संबंधी से धोखा मिलने की संभावना है। अक्टूबर में राहु का आपकी राशि में संचार होने से एक बार फिर आपको नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।