Surya Grahan: जानें साल के पहले सूर्यग्रहण का समय,इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली।
Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण की स्थिति को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि सभी राशियों पर ग्रहण का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

सूरज की अब तक की सबसे नजदीक की तस्वीर
Surya Grahan 2022 India Date and Time: साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। जबकि दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। सूर्यग्रहण की दृश्यता के आधार पर ही सूतककाल का निर्धारित किया जाता है। अगर भारत में कोई ग्रहण नजर नहीं आता है तो उसका सूतककाल मान्य नहीं होता है। अगर भारत में ग्रहण नजर आता है तो सूतक काल मान्य होता है।
कब लगता है सूर्यग्रहण-
जब चंद्रमा सूर्य को ढक देता है उसे सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस स्थिति में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। यह घटना सूर्यग्रहण होती है। जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो सूर्य की किरणें धरती तक कम मात्रा में आ पाती हैं, जिसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। वहीं, जब चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढकता है, तो इस स्थिति में सूर्य एक अंगूठी की तरह नजर आने लगता है, इस स्थितिको वलयाकार सूर्यग्रहण कहते हैं।
सूर्यग्रहण 2022 अप्रैल का समय-
साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को आधी रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा।
साल का पहला सूर्यग्रहण कहां आएगा नजर-
साल का पहला सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासादर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा। भारत में यह सूर्यग्रहण नजर नहीं आएगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा सूर्यग्रहण
ग्रहों का हमारे जीवन में खासा असर पड़ता है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। इस ग्रह का संबंद पिता व आत्मा से है। सूर्यग्रहण की स्थिति को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि सभी राशियों पर ग्रहण का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। जानें 30 अप्रैल की लकी राशियां-
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए 30 अप्रैल का दिन शुभ रहने वाला है। इस दिन आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। मित्रों से लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ग्रहण की अवधि में आपका भाग्य मजबूत होगा। आप अपनी योग्यताओं से आगे बढ़कर चुनौतियों का सामना करेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
तुला- तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी के काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।
धनु- धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह ग्रहण लाभकारी रहेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित होगा। ग्रहण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कई अधूरे काम बनेंगे। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है