Vastu Tips : जेब में नहीं टिक रहा पैसा तो करें ये उपाय, मिलेगा लाभ
वास्तु में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत ही अहम बताया गया है। इसी के जरिए घर में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है। इसलिए मेन गेट का वास्तु दोष मुक्त होने बेहद जरूरी है।

वास्तु में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत ही अहम बताया गया है। इसी के जरिए घर में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है। इसलिए मेन गेट का वास्तु दोष मुक्त होने बेहद जरूरी है। आपने देखा होगा की खूब पैसा कमाने के बाद भी व्यक्ति के पास पैसा टिक नहीं पाता इसके पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु में मेन डोर को लेकर कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने आपको लाभ मिलेगा।
गणेश जी की तस्वीर हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम बहुत ही पूज्य माना गया है। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम करने से पहले गणेशजी की पूजा अर्चना की जाती है। अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तु दोष है तो घर के मेन गेट पर भगवान श्री गणेश की तस्वीर या चित्र लगाना चाहिए। ऐसे करने से घर में नेगेटिविटी प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही हर काम में सफलता मिलने के योग और मजबूत हो जाते हैं।
शमी का पौधा ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे को शनिदेव से संबंधित माना जाता है। शमी के दो पौधे अपने घर के मुख्. द्वार पर लगाएं और रोज इसमें पानी डालें। ऐसा करने से आपको बुरा समय टल जाएगा। साथ ही नेगेटिविटी भी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। शमी के पेड़ में पानी डालने से व्यक्ति का गुड लक बढ़ता है और घर परिवार में बरकत बनी रहती है।
मुख्य दरवाजे पर लगाएं ये चिन्ह वास्तु के अनुसार, अपने घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर दोनों तरफ शुभ लाभ लिखना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी के पैर की तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से धन दौलत बढ़ती और घर में समृद्धि आती है। साथ ही मेन गेट पर लाल स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है।