Aaj Ka Rashifal 09 May 2023: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे

Aaj Ka Rashifal 09 May 2023: राशिफल के अनुसार, आज 09 मई 2023, सोमवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज के दिन सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। बता दें कि आज चतुर्थी तिथि का समापन 09 मई, सोमवार को दोपहर 04 बजकर 09 मिनट पर होगा और इसी समय से जयेष्ठ मास की पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आइए जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन जातक का शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज उत्तम प्रदर्शन करेंगे। आज जीवनसाथी के प्रति आदर और झुकाव रहेगा। आज परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी बरतेंगे। ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज के दिन जातक को व्यवसाय सम्बन्धित समस्याएं लगी रहेंगी। मेहनत करने के बावजूद भी परिणाम पक्ष में नहीं आएंगे। आज जातक का व्यवहार अपने निकट के व्यक्ति के प्रति रूखा रह सकता है। आवश्यक कार्य अधूरे रह सकते हैं। परिवार में संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)\
आज का दिन जातक का आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहने वाला है। आज दिन के मध्य से व्यवसाय वृद्धि के योग है। कोई पुरानी योजना का आज शुभारम्भ कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। घर मे शांतिमय माहौल रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन जातक का सामान्य फलदायक रहेगा। प्रातः के समय घर में पारिवारिक कलेश हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आज आशा के अनुरूप आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातक मनमानी रवैया अपना सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज के दिन जातक को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यस्तता की वजह से भोजन समय पर नहीं करेंगे, जिस कारण शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आज परोपकार की भावना रहेगी। व्यवसाय में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। संध्या के समय बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज के दिन जातक को मिला जुला फल प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। अनावश्यक कार्यों पर धन व्यय होगा। नौकरी पेशा जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। माता-पिता से लाभ होने की संभावना है। दिन के अंत में जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आज मन इच्छित कार्य होने से दिन भर उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, किन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे। संध्या के समय यात्रा या मौज-मस्ती में बीतेगा। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक होंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में कोई नया विकार आ सकता है, सतर्क रहें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन जातक का मिलाजूला फल देने वाला रहेगा। आज आय से अधिक व्यय नहीं करें, अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर निकट के व्यक्ति पर आंख मूंद कर अति विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज जातक के अधूरे काम पूर्ण होने के योग हैं। परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद करेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन जातक का फलदायी रहने वाला है। विद्यार्थियों को व्यर्थ कार्यों से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंना चाहिए। नौकरीपेशा जातक के अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। आज जातक की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज विद्यार्थियों को परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त होगी। पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शेयर बाजार में आज नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज जातक के मान-सम्मान मे बढ़ोत्तरी। व्यापार के सिलसिले मे यात्रा करनी पड़ सकती है। आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। धार्मिक आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मान व यश में वृद्धि संभव है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज जातक व्यापार में जोखिम उठाएंगें, जिससे भविष्य में लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थियों को पठन-पाठन के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज जातक को मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा।