Janta Time

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों का फ्यूचर होगा उजागर, अक्षय तृतीया पर बन रहे ये ख़ास योग, पढ़ें राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal 22 April 2023

Aaj Ka Rashifal 22 April 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। 

साथ ही आज रात 11 बजकर 24 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आपको पता है तो आज परशुराम जयंती मनाई जाएगी। आज सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर गुरु मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में जानिये कैसा रहेगा आपके लिए 22 अप्रैल का दिन -

मेष राशि

आज दिन शुभ होगा। आप अपने मित्रों के साथ समय बिताने के लिए तैयार होंगे। आप अपने बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने जा सकते हैं। अचानक आपके करीबी रिश्तेदार आपके घर पर आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रोजगार की तलाश में जुटे हुए लोगों को आज रोजगार मिल सकता है। आज प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों के लिए प्रमोशन का मौका हो सकता है। लवमेट्स के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। रात को आप बाहर डिनर करने जा सकते हैं।

वृष राशि

आज दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मौसम का आनंद लेने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके बिजनेस में दोगुनी वृद्धि होगी। आज आपके बच्चे आपको गौरवान्वित करेंगे, जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लवमेट्स आज आपकों सरप्राइज दे सकते हैं।

मिथुन राशि

आज के दिन आपका ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप आज नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं और दुकानदारों के लिए यह फायदेमंद दिन होगा। आपको दोगुनी कमाई का योग बन रहा है। आज संगीत के क्षेत्र में रुझान को आप इंडस्ट्री से गाने का ऑफर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आपके ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होंगे और आपको कोई उपहार भी दे सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन शानदार रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप दूसरों की राय लेकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, सफलता मिलने की संभावना है। आपको आज ऑफिस में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आपकी परेशानियां आज दूर होगी और आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन फायदेमंद होने वाला है। आज आपको कई बड़े लाभ होंगे। इस राशि के व्यवसायियों के लिए आज का दिन शुभ होगा। ऑफिस में किसी बड़ी सौदे का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो आप सटीक जवाब देने की कोशिश करें, फालतू जवाब देने से बचें। इस राशि के प्रेमी के लिए आज का दिन प्यार भरा होने वाला है।

कन्या राशि

आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आज आप कुछ नया काम करने की सोचेंगे। इसमें आपको सफलता मिल सकती है। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आज आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी व्यावहारिकता से सफलता हासिल करने की संभावना है। आप आज कई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक समापन कर सकते हैं। आपका व्यवहार आज दूसरों के लिए उदार हो सकता है। आपके सोचे हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय या नौकरी से संबंधित सोचे हुए कुछ काम समाप्त होने की खुशी होगी। आप अपने परिवार के साथ वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं और अपने संतान की उन्नति पर भी खुश होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप आज अपने रुके हुए काम को पूरा करने से मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं। आज आपके सरकारी ऑफिस में प्रमोशन के योग हैं। आप आज अपने व्यवसाय के लिए विदेश जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं, जहां आप अपने पुराने दोस्तों से भी मिल सकते हैं। आपका मन आज रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा l 

धनु राशि

आज आपका मन अध्यात्म से जुड़ा रहेगा। आप अपनी पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में रुके हुए काम पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आपका व्यापार-व्यवसाय अच्छी तरह से चलेगा और आप मेहनत का फल पाएंगे। लाभ के अवसर आपके लिए बढ़ते जाएंगे। ऑफिस में आज आपको अच्छे काम करने के लिए पदोन्नति मिल सकती है जो दूसरों को प्रेरित करेगी।

मकर राशि

आज आपके लिए दिन महत्वपूर्ण होगा। आपको जो काम करना है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आपसे कोई व्यक्ति मदद की गुहार लगा सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आप आज कई तरह की उलझनों और कामकाज में व्यस्त रहेंगे, इसलिए सभी के साथ प्यार से रवैया रखें। छात्रों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा और आपकी बौद्धिक क्षमता आपको सफलता दिलाएगी।

कुंभ राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के लोगों के बिजनेस में नए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आप अपनी मेहनत के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। आज आपके जीवनसाथी से बड़ी खुशखबरी के योग हैं। कुछ दिनों से आ रही किसी काम में अड़चन आज खत्म हो जाएगी। आज आप सामने आई समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकते हैं। अपने दोस्तों से मिलने जाने से आपको खुशी मिलेगी।

मीन राशि

आज आपकी किस्मत आपके साथ होगी। आज आप कोर्ट के मामलों से राहत पा सकते हैं। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके विरोधी आपके कामों में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिए आज अपने विरोधियों से दूरी बनाएं। आज इस राशि के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।