Janta Time

Shakun Shastra: घर में कबूतर आना शुभ है या अशुभ, जानिये इससे जुड़े तथ्य

 | 
Shakun Shastra

Shakun Shastra: शकुन शास्त्र एक ऐसी ज्योतिषीय शाखा है, जिसमें आप अपने आसपास की घटनाओं या माहौल को देखकर भविष्य का सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं। इस विद्या में आपको किसी की जन्मकुंडली या हाथ नहीं देखना होता है। बल्कि आपको उनके कपड़ों, चेहरे, आसपास के लोगों और घटनाओं के बारे में ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इन सब बातों को देखकर सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है।

शकुन शास्त्र के अनुसार, कबूतर और तोता जैसे पक्षियों को भी भविष्य विषयक घटनाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन पक्षियों की गतिविधियों और आवाजों के आधार पर भविष्य की भी भविष्यवाणी की जाती है। जैसे कि कबूतर को उड़ते हुए या बैठते हुए देखने से अलग-अलग संकेत मिलते हैं, जो भविष्य में होने वाली घटनाओं के लिए संकेत देते हैं।

शकुन शास्त्र में कबूतरों को लेकर बताई गई हैं ये बातें (Shakun Shastra)

  • यदि आपके घर में कबूतर आते रहते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ है। घर पर आने वाले कबूतरों के लिए आपको दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे सभी ग्रह अनुकूल असर देने लगते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि सुबह उठते ही कबूतरों की गूटर-गूं सुनाई दें तो इसे भी शुभ माना गया है। ऐसा होने पर आपका दिन अच्छा बीतता है और आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त होता है।
  • इसी प्रकार अगर कबूतर आपके घर में घोंसला बना लें तो इसे अशुभ माना जाता है। यदि कबूतर ने घोंसला बना लिया है तो यथाशीघ्र हटा दें। ऐसा करना आपके लिए उपयुक्त रहेगा। शकुन शास्त्र के अनुसार कबूतर का घोंसला घर में दुख और दुर्भाग्य लेकर आता है।

यहाँ दी गई जानकारी सामान्य सिद्धातों पर आधारित है, इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि जनता टाइम नही करता है.