Janta Time

एक साथ हो रही चार ग्रहों की युति, इन राशि जातकों की हुई बल्ले बल्ले

 | 
Grah Yuti 2023

Grah Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर ग्रहों की युति का प्रभाव पड़ता है। इन ग्रहों की युति से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं। अप्रैल महीने में, मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु की युति हो रही है। इससे कई राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव होगा। इस युति से कई राशि के जातकों की भाग्यशाली गतिविधियों की संभावना होती है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसी राशि में चार ग्रहों की युति हो रही है। इस दौरान मन शांत रहेगा. इन राशि वालों के कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय की स्थिति संतोषजनक होगी. वाणी में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे लाभ होगा। इतना ही नहीं, कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

वृष राशि

चार ग्रहों की युति से इस राशि के जातकों को भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता देखने को मिलेगी। संतान की तरफ से कोई दुखद समाचार मन खराब कर सकता है। वृष राशि के जातकों के कारोबार में लाभ बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। खुशहाली आएगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अगर नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं, तो इस दौरान अवसर मिल सकता है। आय में वृद्धि की पूरी संभावना है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धर्म-कर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। माता-पिता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन चार ग्रहों की युति धनु राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल परिणाम प्रदान करेगी। इस अवधि में पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल है। इस अवधि में मानसिक शांति मिलेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।