Janta Time

आज का राशिफल 4 मई 2023 (Aaj Ka Rashifal 4 May 2023) साईं बाबा की कृपा से इन 5 राशियों का खुलेगा भाग्य

 | 
Aaj Ka Rashifal 4 May  2023, kumbh rashifal aaj ka, kumbh rashifal, aaj ka rashifal 2023, aaj ka rashifal hindi, tula rashifal aaj ka, tula rashifal, aaj ka mesh rashifal, aaj ka rashifal kanya, aaj ka rashifal in hindi, aaj ka mithun rashifal, aaj ka rashifal kya hai, aaj ka rashifal singh, aaj ka rashifal kumbh rashi, kumbh rashi ka aaj ka rashifal, rashifal today, kumbh rashi ka rashifal, kumbh rashi, aaj ka kumbh rashi, aaj ka love rashifal, love rashifal, aaj ka rashifal today, Rashifal Hindi News

आज का राशिफल 4 मई 2023 (Aaj Ka Rashifal 4 May 2023): आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है।  वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्री नृसिंह जयंती मनाने का विधान है। इसके अलावा आज दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्नमस्ता की जयंती भी मनायी जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक वज्र योग रहेगा। उसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। 

मेष राशि

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा।  आपके सभी काम अच्छी तरह पूरे होंगे। आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा। आप कहीं यात्रा पर जाएंगे। जो आपके व्यापार के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। साथ ही आपके लिए धन लाभ होने की संभावना बढ़ेगी।  आप शाम के समय अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और उनकी बातें सुनेंगे। उनकी जरूरतों को भी पूरा करने की अच्छी कोशिश करेंगे। 

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपका व्यवसाय बढ़ेगा। वैवाहिक रिश्ते में सुधार की संभावना बढ़ेगी। संतान के करियर में अच्छे परिणाम सुनने को मिलेंगे। इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे । ये खर्चे धार्मिक या किसी शुभ कार्य पर भी हो सकते हैं। कुछ खर्चे आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार में किसी को प्रशासनिक नौकरी मिलाने की सम्भावना बन रही है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।  आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आपका मन आज धार्मिक क्रिया कलापों में रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका अपने काम पर विश्वास बढ़ेगा और आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके काम की वजह से बॉस का भरोसा आप पर बढ़ेगा। आपको आर्थिक लाभ के साथ कुछ अन्य लाभ भी होने के योग हैं।  

कर्क राशि

आज आपका दिन लकी रहेगा। आप उन योजनाओं पर काम करेंगे जो आपकी व्यापार को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होंगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान किसी तरह का बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन की स्थिति आज सामान्य होगी। आप अपने माता-पिता के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के लोगों को सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बने हुये है।  आपके अपने निजी प्रयासों से धन लाभ होगा। 

सिंह राशि

आज आप अच्छा समय बिताएंगे। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर कार्यक्षेत्र में बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। अपना शत-प्रतिशत योगदान देने की कोशिश करें। जिससे आपका करियर मजबूत हो। आपकी शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग है । इस दौरान कार्यक्षेत्र में धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे के प्रति मधुर भावना का विकास होगा।  साथ में कहीं घूमने जाएंगे। ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। 

कन्या राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापारमें नई प्रगति करेंगे। कोई नई डील करने के पहले अच्छी तरह देख समझ लें। यदि आप सरकारी जॉब में हैं, तो आपको सरकारी मकान मिल सकता है। जिससे आपकी रहने की समस्या दूर होगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बनेगी। आमदनी बढ़ाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी बरतें। आपका दांपत्य जीवन खूबसूरती से बीतेगा। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए दूसरे देश जाना चाहते हैं उन्हें अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। 

तुला राशि

आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे आप बहुत खुश होंगे। अपनी तैयारी पर फोकस करेंगें। आपकी आमदनी इस दौरान बढ़िया रहेगी।  साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा।  व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। लेकिन आज आप पर काम का प्रेशर बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। 

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। बिजनेस में आज आपको उत्तम सफलता मिलेगी।  संतान की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस पर आपको गर्व महसूस होगा। छात्रों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कोई बात आपके माइन्ड में चलती रहेगी। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन-पसंद ड्रेस की डिमांड कर सकते हैं। 

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है।  यह आपके व्यापार से रिलेटेड भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी । नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके कलीग्स भी आपकी सहायता करेंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। आप अपने बेवजह के खर्चों पर काबू रखें। आपका बजट बिगड़ सकता है। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप इस दौरान आप संतान के करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा,किसी धार्मिक समारोह में जाएंगे। 

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन रोज से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। ऑफिस में आपका दिन शानदार रहने वाला है।  अपने घर में रेनोवेशन का कार्य कराएंगे, जिसका असर आप की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। अचानक कहीं से धन लाभ के योग बने हुये है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना सकते हैं। आपको कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।  डॉक्टर की परामर्श से जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा। 

कुंभ राशि

आपके लिए नई उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कुछ नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। नए लोगों से आपकी मुलाकात आपके व्यापार को बढ़ाने में सहायक होगी।  परंतु कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल हो जाएंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे सबका अच्छा सहयोग मिलेगा, आप सुकून महसूस कर सकते हैं। आपको नौकरी में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगे। 

मीन राशि

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आप अपने कार्यों को आज समय से पूरा करके ख़ुशी महसूस करेंगे। नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं। आप अपनी मेहनत के लिए जाने जाएंगे। पदोन्नति के योग भी बने हुये हैं। व्यापार के सिलसिले में आज कोई यात्रा होगी। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समझदारी से आप पारिवारिक दायित्वों को निभाएंगे।  किसी विवाह समारोह में जाएंगे। वहां समय बिताकर आपको आनंद की प्राप्ति होगी।