Janta Time

Delhi : मरीज और उसके तीमारदारों को मिलेगा मुफ्त भोजन

दिल्ली के सात अस्पतालों में मिलेंगी  ये सुविधा

 | 
Food
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की पहल
हरी झंडी देकर प्रसादम रथ को किया रवाना
सात अस्पतालों में मिलेंगी ये सुविधा
 

दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को अब मुफ्त भोजन उपलब्ध हो सकेगा। असल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को इस पहल की शुरुआत की है। उन्होने अपने दिल्ली स्थित आवास से हरी झंडी दिखाकर प्रसादम रथ को रवाना किया है।ओम बिरला ने बताया, "गरीबों और वंचितों के लिए यह मुफ्त भोजन योजना शुरू की गई है। इस रथ के माध्यम से दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को निशुल्क भोजन मिलेगा। अभी सात अस्पतालों में ये सेवा शुरू की गई है। जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में इसका और विस्तार किया जाएगा।"

प्रसादम रथ के माध्यम से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल सहित सात अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को भोजन मिलेगा। आओ साथ चलें संस्था द्वारा अब तक चार अस्पतालों में रोजाना 1000 मरीजों के तीमारदारों को पैकेट के माध्यम से भोजन दिया जाता था। लेकिन अब इस योजना का विस्तार किया गया है।इन प्रसादम रथों में भोजन पकाने और गर्म करने की सुविधा भी उपलब्ध है। जिससे मरीजों और तीमारदारों को गर्म और पौष्टिक भोजन मिलेगा।

गौरतलब है कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर एक साल पहले से ही मरीजों के तीमारदारों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 'आओ साथ चलें' संस्था ने जनवरी, 2021 में अस्पतालों के बाहर मरीजों के सहायकों को खाना खिलाने का अभियान 'प्रसादमसफदरजंग अस्पताल में भी शुरू किया है, जो अब भी जारी है।