Janta Time

Haryana Breaking News: हरियाणा में खुलेंगे 500 और संस्कृत मॉडल स्कूल, 20000 शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी

 | 
500 more Sanskrit model schools will open in Haryana

जनता टाइम (यमुनानगर) : Haryana News- कंवर पाल गुर्जर, हरियाणा के शिक्षा मंत्री, 15 दिनों के नॉर्थ ईस्ट राज्यों के दौरे से वापस होकर हरियाणा पहुंचे। उन्होंने यमुनानगर में बताया कि वे मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और असम की यात्रा पर थे। इस दौरान, उन्होंने वहां के पर्यटन और अन्य सुविधाओं को देखा। वहां पर सफाई व्यवस्था और यातायात व्यवस्था अच्छी थी। वहीं, लोग नियमों का पालन करते दिखे।

अब दाखिले के समय ही बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही किताबें

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा में अभी 276 पीएम श्री के स्कूलों की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 116 संस्कृति मॉडल स्कूल अब तक खोले गए हैं। उसके बाद 138 और स्कूल खोले जाएँगे। अगले कुछ समय में 500 संस्कृति मॉडल स्कूलों को खोलने की योजना है, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। वहीं, उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 20000 शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, जिसमें 11000 रेगुलर टीचर और 9000 कौशल विकास निगम के माध्यम से भर्ती होंगे। उन्होंने दावा किया कि पहले जहां किताबें लेट मिलती थीं, अब दाखिले के समय ही बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यमुनानगर में मंडियों में अच्छी व्यवस्था के लिए प्रशासन को दी बधाई

वहीं उन्होंने हरियाणा की मंडियों में लिफ्टिंग की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि अब मशीन कटाई का युग है जिसके चलते 10 दिन का सीजन होता है। 10 दिन में 80% गेहूं आ जाती है। कहीं-कहीं लिफ्टिंग में समस्या है, लेकिन सरकार उसे दूर कर रही है। उन्होंने यमुनानगर की मंडियों में अच्छी व्यवस्था के लिए प्रशासन को बधाई दी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह जनता से लगातार संपर्क बना कर रखते हैं। पूरे पांच लोगों के बीच में रहते हैं। ग्रामीण इलाकों के दौरे किए जा चुके हैं। अब रविवार से शहरों के इलाकों में बूथ स्तर पर कार्यक्रम करके लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।