Haryana Weather: तीन दिन तक इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने दी जानकारी, मई में हीट वेव चलेगी
Haryana Weather Update May Heat Wave Warning

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मियों से तनाव कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 10 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से कम होगा और गर्म हवाओं की बजाय सुहावनी हवाएं चलेंगी।
28 अप्रैल के बाद से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मई के पहले सप्ताह के बाद ही एक हीट वेव की संभावना है। मौसम विभाग बारिश और तूफान को गर्मियों में कमी की वजह मान रहा है।
23 और 24 अप्रैल को कुछ हरियाणा के जिलों में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है जो 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हो सकती हैं।
17 जिलों में बूंदाबांदी
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 23 अप्रैल को सूबे के 22 जिलों में से 17 जिलों में बूंदाबांदी का अंदेशा जताया है।
इनमें उत्तर हरियाणा का कैथल दक्षिण और दक्षिण पूर्व के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिले शामिल हैं।
सिर्फ हिसार में बरसे बदरा
24 घंटे के दौरान हिसार के बालसमंद में ही सिर्फ बारिश हुई, यहां 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि बारिश के बाद भी यहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों में हालात इससे सामान्य रहे। भिवानी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 16.8 रिकॉर्ड किया गया।
5 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। 24 अप्रैल से दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।
अनुमान के अनुसार 30 मई तक दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस और रात में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी। सूबे में रात को मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है।