Janta Time

UP में अमेरिका से ज्यादा वैक्सिनेशन, बाइडेन से आगे निकले योगी।

उत्तर प्रदेश की 95 फीसदी आबादी को पहली डोज, जबकि अमेरिका में 72 फीसदी को पहली डोज लगी।
 | 
Yogi Adityanath Janta Time
UP में 62 फीसदी लोग फुली वैक्सिनेटेड
जनसंख्या कवर करने के मामले में अमेरिका से आगे।
UP और अमेरिका में 24 करोड़ डोज लगीं।

अकेला उत्तर प्रदेश ही वैक्सिनेशन के मामले में बड़े बड़े देशों को मात दे रहा है। अब मुकाबला भारत और अमेरिका का नही बल्कि अमेरिका और उत्तरप्रदेश के बीच है।

देश के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य में कोरोना वैक्सीन की 24 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी हैं। ये आंकड़ा अपने आप में बड़ा इसलिए है क्योंकि अमेरिका भी अभी तक इतने ही लोगों को वैक्सीनेट कर पाया है जबकि अमेरिका हेल्थ सिस्टम उत्तर प्रदेश से बहुत बड़ा और बहुत ज्यादा एडवांस है और अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ है।

सिर्फ इतना ही नहीं पिछले 10 दिनों में 
15 से 18 आयुवर्ग के 66 लाख से ज्यादा बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई जा चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 6 लाख लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई है। 
विभाग के जारी आकंड़ो के मुताबिक अब तक कोरोना टीकाकरण की पहली खुराक 95 % और दूसरी खुराक 62%  लोगों को दी जा चुकी है। जनसंख्या को कवर करने के मामले में उत्तरप्रदेश अमेरिका से काफी आगे है।
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 18500 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच राहत की खबर यह भी है कि प्रदेश में एक्टिव केस 1 लाख से नीचे चले गए हैं। प्रदेश में कुल पॉजिटिविटी दर 1.95% है। और रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा है।
उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी है ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार चाहती है कि मतदान से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाए ताकि बाद में हालात खराब न हों।