Janta Time

Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक आंधी-तूफान के साथ वर्षा का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक आंधी-तूफान के साथ वर्षा का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान 

Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी के लिए चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, उत्तर-पूर्व और पूर्व क्षेत्रों में हवाओं की गति 50-70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है और बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली में गर्मी थोड़ी अधिक महसूस हुई जब बृहस्पतिवार को मौसम ने तापमान में बढ़ोतरी की। रात में, सफदरजंग, पालम, आइटीओ समेत दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। इस वजह से अभी गर्मी से काफी हद तक राहत रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

गुरुवार को दिल्ली में हुई बारिश 

बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

अधिकतम तापमान सबसे अधिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.6 डिग्री सेल्सियस, पूसा व नजफगढ़ में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।