इस शख्स ने बनवाया 81 लाख का बेड! 20 फीट लम्बे इस बेड पर सोयेगा अपनी 6 पत्निओं संग

एक व्यक्ति ने 6 लड़कियों से विवाह किया था। उसने सभी अपनी पत्नियों के साथ एक साथ सोना चाहा। इसको पूरा करने के लिए उसने 81.5 लाख रुपये खर्च किए। हाँ, उसने 20 फुट चौड़ा और 7 फुट लंबा बिस्तर बनवाया था। उसने इसे बनवाने के लिए इतनी बड़ी राशि खर्च की थी। हम ब्राजील के आर्थर की बात कर रहे हैं, जिसकी छह पत्नियां हैं। उसने सभी के साथ सोने के लिए 20 फुट का बिस्तर बनवाया था। उसने इसके लिए 80,000 पाउंड (81.54 लाख रुपये) खर्च किए थे। इससे वह अपनी सभी पत्नियों के साथ सोने के लिए तैयार हो सकता था।
आपको बता दें कि इस विशाल बिस्तर को बनाने में करीब 15 महीने लगे। 12 लोगों की एक टीम ने इसे बनाया और इसमें करीब 950 पेंच लगे हैं। ब्राजील के साओ पाउलो निवासी आर्थर ने एक स्थानीय मीडिया को बताया, "इस बड़े बिस्तर का विचार उसे जगह में हो रही कमी के कारण आया।"
उन्होंने कहा, "कई बार मुझे अपनी पत्नियों के लिए जगह बनाने के लिए सोफा, डबल बेड शेयर करना पड़ता था। कभी-कबार तो फर्श पर भी सोना पड़ा। मैं अपने और अपनी पत्नियों के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रोजेक्ट बनाता रहा हूं।" आर्थर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 20 फुट के बिस्तर की तस्वीरें साझा की हैं।
आर्थर और उनकी पहली पत्नी लुआना ने 2021 में शादी की थी। आर्थर की नौ पत्नियां थीं, लेकिन पिछले साल उन्होंने उनमें से चार को तलाक दे दिया। उन्होंने हाल ही में 51 साल की ओलिंदा मारिया से शादी की है। आर्थर ने पहले कहा था कि वह अपनी सभी पत्नियों के साथ एक-एक बच्चा पैदा करना चाहता है।